जवाई डिजिटल न्यूज़ संस्थापक एवं संपादक अरुण कुमार बैरवा सुमेरपुर.9461830820
भीषण गर्मी से राहत: सुमेरपुर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, देर रात तक रिमझिम फुहारों का दौर15 मिमी वर्षा दर्ज, बिजली की गड़गड़ाहट से गूंजा आसमान, जन-धन व पशुधन की कोई क्षति नहीं
सुमेरपुर, 3 जुलाई। दिन भर की तपती भीषण गर्मी और उमस से बेहाल सुमेरपुर क्षेत्र के लोगों को शुक्रवार शाम मौसम ने बड़ी राहत दी। शाम ढलते ही अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते आसमान काले बादलों से घिर गया तथा तेज बिजली की गड़गड़ाहट ने पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
बारिश शुरू होते ही बाजारों और मुख्य सड़कों पर लोगों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित हुई, वहीं गर्मी से परेशान लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। कई स्थानों पर बच्चों और युवाओं ने बारिश में भीगकर मौसम का स्वागत किया। देर रात तक रिमझिम फुहारों का सिलसिला जारी रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह ठंडा और सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस से लोगों को काफी राहत मिली।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक 15 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान क्षेत्र में वायु वेग सामान्य रहा तथा विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी रही। प्रशासन ने बताया कि बारिश के बावजूद कहीं से भी जनहानि, पशुहानि अथवा अन्य किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। 
अचानक बदले मौसम ने किसानों के चेहरों पर भी उम्मीद की मुस्कान ला दी है। समय पर हुई इस बारिश को खरीफ फसलों की दृष्टि से लाभदायक माना जा रहा है। वहीं आमजन ने भी भीषण गर्मी से मिली राहत पर संतोष व्यक्त किया।
जवाई डिजिटल न्यूज़ से जुड़ें
हर पल की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे चैनल को Follow करें और अपने मित्रों के साथ साझा करें।
📰 खबर भेजें | 📢 विज्ञापन दें | 📲 चैनल Follow करें
Jawai Digital News – हर खबर सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय।
📞 संपर्क: 9461830820




