सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

श्री कल्कि कथा के द्वितीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भक्ति रस में सराबोर हुआ सुमेरपुर

मुख्य संपादक -:अरुण बैरवा सुमेरपुर:-Mob,9461830820,
Jawai Digital news श्री कल्कि कथा के द्वितीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भक्ति रस में सराबोर हुआ सुमेरपुर
📍सुमेरपुर (पाली), 3 जुलाई।
विश्व सनातन धर्म–श्री खाटू श्यामजी मंडल के तत्वावधान में सुमेरपुर में पहली बार आयोजित भव्य ‘श्री कल्कि कथा एवं भविष्य मालिका पुराण’ के द्वितीय दिवस पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बन माता रोड स्थित श्री राम गीता भवन में आयोजित कथा में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा अमृत का श्रवण किया। 
जगन्नाथ संस्कृति के विद्वान पंडित डॉ. काशीनाथ मिश्रा जी महाराज ने भगवान महाविष्णु के दशम अवतार कल्कि के प्राकट्य, भविष्य मालिका में वर्णित कलियुग के अंत के संकेतों तथा वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों से उनके संबंध पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजस्थान हरियाली से आच्छादित होगा और प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
कथा के दौरान भक्ति-रस से ओतप्रोत भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। पूरा पांडाल भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। आयोजन में श्रीमद्भागवत एवं त्रिकाल संध्या प्रचार संगठन का भी विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने बताया कि 4 जुलाई को कथा का समापन होगा। समय में परिवर्तन करते हुए अंतिम दिवस की कथा सायं 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने एवं जगन्नाथ महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें