सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

भव्य कलश यात्रा के साथ सुमेरपुर में श्री कल्कि कथा का शुभारंभ, जयघोषों से गूंजा नगर,खेड़ादेवी मंदिर से निकली विशाल कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं, बालिकाओं व श्रद्धालुओं ने लिया भाग

#JawaiDigitalNews अरुण बैरवा सुमेरपुर

भव्य कलश यात्रा के साथ सुमेरपुर में श्री कल्कि कथा का शुभारंभ, जयघोषों से गूंजा नगर,खेड़ादेवी मंदिर से निकली विशाल कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं, बालिकाओं व श्रद्धालुओं ने लिया भाग
सुमेरपुर। विश्व सनातन धर्म–श्री खाटूश्यामजी मंडल के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय श्री कल्कि कथा, श्री जगन्नाथ कथा एवं भविष्य मालिका पुराण का गुरुवार को भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में शुभारंभ हुआ। आयोजन की शुरुआत राजगुरु सर्किल स्थित खेड़ादेवी मंदिर से सुबह 8 बजे विशाल कलश यात्रा के साथ हुई।
कलश यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं एवं बालिकाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी पुरुष, महिलाएं, युवा एवं श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों से पूरा सुमेरपुर भक्तिमय माहौल में रंग गया।
कलश यात्रा खेड़ादेवी मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी मूर्ति, मुख्य बाजार, भैरू चौक, झांसी रानी सर्किल होते हुए कथा स्थल श्री राम गीता भवन, बाण माता रोड पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कथा का शुभारंभ किया गया।
कथा व्यास परम पूज्य पंडित डॉ. काशीनाथ मिश्र ने प्रथम दिवस की कथा में कहा कि सनातन संस्कृति, धर्म एवं भारतीय जीवन मूल्यों का संरक्षण और प्रचार-प्रसार वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने श्री कल्कि अवतार, धर्म की स्थापना, भविष्य मालिका पुराण तथा मानव जीवन के आध्यात्मिक संदेशों का सरल एवं प्रेरणादायक वर्णन किया। कलश यात्रा के दौरान सुमेरपुर पुलिस थाना के पुलिसकर्मी पूरे मार्ग पर तैनात रहे और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। पुलिस की बेहतर व्यवस्था के चलते यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
आयोजन समिति ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्री जगन्नाथ पूजा, प्रभात फेरी, वैष्णव महाप्रसाद तथा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें