सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

शारदीय नवरात्रा में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने ली शपथ

शारदीय नवरात्रा में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने ली शपथ

 

सुमेरपुर। शारदीय नवरात्रा के पावन अवसर पर सुमेरपुर पंचायत के ढोला गांव में आयुष नर्सेज महासंघ के सहयोग से निजी विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पेड़-पौधों के महत्व, पर्यावरण संतुलन तथा स्वच्छ वातावरण के लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही, विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय निर्देशक अमृतलाल वर्मा, प्रधानाचार्य कमलेश राठौड़ तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण कार्यक्रम में सहयोग किया।
ललित मेघवाल सुमेरपुर ने बताया कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। विद्यार्थियों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने से प्रकृति संरक्षण की भावना मजबूत होगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।
कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि शारदीय नवरात्रा के पावन अवसर पर पौधारोपण जैसे सकारात्मक कार्यों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम में शिक्षकगण जितेंद्र कुमार, राजकुमार, विनोद कुमार, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती सुमन माली और प्रियंका चौधरी उपस्थित रहे।

📰 *जवाई डिजिटल न्यूज़ सुमेरपुर*

*हर गांव, हर शहर… सच के साथ, हर खबर पर हमारी नज़र।*

*सटीक खबर • निष्पक्ष नजरिया • जनहित की आवाज़*

*मुख्य संपादक | अरुण बैरवा*
*📞 9461830820*

Leave a Comment

और पढ़ें