सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

आकदड़ा में टेंपो के आगे रास्ता रोककर महिला से अभद्रता, कपड़े फाड़ने व धमकी देने का आरोप

आकदड़ा में टेंपो के आगे रास्ता रोककर महिला से अभद्रता, कपड़े फाड़ने व धमकी देने का आरोप

साण्डेराव। पुलिस थाना साण्डेराव क्षेत्र के आकदड़ा गांव में एक महिला के साथ अभद्रता, गाली-गलौज एवं धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 143 दिनांक 28 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 76, 79, 126(2), 351(3) एवं 352 के तहत दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार 27 सितंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे सरहद आकदड़ा में मीरा देवी पत्नी पुखराज कुमावत, उम्र 40 वर्ष, निवासी आकदड़ा अपने परिवार के साथ टेंपो में जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान दुंराम देवासी पुत्र स्व. लसाजी देवासी, निवासी आकदड़ा ने टेंपो के आगे रास्ता रोककर प्रार्थिया एवं उसके परिवार के साथ गाली-गलौज की तथा धमकियां दीं।
शिकायत में महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा ओढ़ना फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर महिला ने साण्डेराव थाने में रिपोर्ट दी, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें