पालड़ी जोड़ में गूंजा ‘जय गौमाता’ का जयघोष, आस्था और श्रद्धा के बीच हुआ प्रतिमा का भव्य अनावरण

गौमाता-बछड़े की प्रतिमा स्थापित होने से ग्रामीणों में उत्साह, विधिवत पूजा-अर्चना कर मांगी क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना
सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र के पालड़ी जोड़ गांव चौहटा में मंगलवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला। गांव में गौमाता एवं बछड़े की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।
धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने गौमाता एवं बछड़े की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना, पुष्प अर्पण और माल्यार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। आयोजन के दौरान पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया।
‘गौसेवा और संस्कारों से जुड़ेगी नई पीढ़ी’
कार्यक्रम में ग्राम प्रशासक महेंद्र मेवाड़ा ने कहा कि गौमाता सनातन संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। गांव में गौमाता एवं बछड़े की प्रतिमा की स्थापना केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को गौसेवा, भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

गौसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का आह्वान
इस अवसर पर रवि मेवाड़ा ने ग्रामीणों से गौसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की सामूहिक सहभागिता से सेवा, संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।
ग्रामीणों ने की सुख-समृद्धि की मंगलकामना
प्रतिमा अनावरण के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। ग्रामीणों के अनुसार गांव में गौमाता एवं बछड़े की प्रतिमा स्थापित होने से धार्मिक आस्था के साथ-साथ गौसेवा के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में रवि हरिशंकर मेवाड़ा, नेकुआ हनुमानजी मंदिर के महाराज तुलसीराम, मोडसिंह, नारायणसिंह, पूर्व सरपंच हंसाराम गर्ग, सुरेश खंडेलवाल सहित गांव के कई मौजिज लोग उपस्थित रहे।
वहीं शंकरलाल हिरागर, महेश मीणा, नारायणलाल मीणा, कनिष्ठ सहायक रूपाराम मेघवाल, मनोज खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
प्रतिमा अनावरण के बाद ग्रामीणों ने गौमाता एवं बछड़े की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।





