जवाई बांध में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
सुमेरपुर। जवाई बांध क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद रफीक पुत्र फकीर मोहम्मद, उम्र 34 वर्ष, निवासी जवाई बांध ने रिपोर्ट दी कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके परिवार के घर में प्रवेश किया और जान से मारने की नीयत से डंडों, धारदार चाकू व तलवार से मारपीट करने का आरोप है। मामले में मोहम्मद सैफ पुत्र सत्तार मेमन निवासी जवाई बांध सहित कुल चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने एफआईआर संख्या 331/17.09.2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।