कविता के जरिए गूंजा लोकतंत्र का संदेश, युवाओं ने बताया—मतदान है लोकतंत्र की ताकत
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
शिवगंज। राजकीय महाविद्यालय शिवगंज में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के तत्वावधान में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के साथ मतदान और मताधिकार के महत्व को कविता के शब्दों में पिरोकर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से आगामी निर्वाचन में मतदान करने, अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और जागरूकता का माहौल बना दिया।
प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की राधिका राजपूत ने प्रथम, बीए प्रथम सेमेस्टर की देविका आदीवाल ने द्वितीय तथा बीकॉम पंचम सेमेस्टर के युवराज रावल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान ELC संयोजक एवं सहायक आचार्य यामिनी सोलंकी ने विद्यार्थियों को निर्वाचन साक्षरता क्लब के उद्देश्यों तथा आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया और मताधिकार के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन ELC सह-संयोजक एवं सहायक आचार्य लालाराम जांगिड़ ने किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य नरपत राम सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

🗳️ जवाई डिजिटल न्यूज़ का संदेश
“कविता के शब्दों से जागी मतदान की चेतना, युवाओं ने कहा—मेरा वोट, लोकतंत्र की आवाज।”
जवाई डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म
हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
खबर के लिए संपर्क करें: 9461830820
#JawaiDigitalNews #Shivganj #ElectionAwareness #ELC #मतदाता_जागरूकता #मताधिकार #लोकतंत्र #VotingAwareness







