मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर,9461830820
सुमेरपुर की सफाई व्यवस्था को मिला नया ‘सफाई साथी’, जेटिंग मशीन वाहन रवाना

सार्वजनिक शौचालयों व मूत्रालयों की नियमित सफाई में मिलेगी मदद, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सुमेरपुर। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में नगर पालिका मंडल सुमेरपुर ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नया जेटिंग (प्रेशर) मशीन वाहन खरीदा है। इस आधुनिक वाहन के जरिए शहर के सार्वजनिक शौचालयों एवं मूत्रालयों की नियमित और सुचारू सफाई सुनिश्चित की जाएगी।

बुधवार को कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर जेटिंग मशीन वाहन को रवाना किया। इस दौरान मंत्री कुमावत ने अधिशासी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित को निर्देश दिए कि आमजन के उपयोग में आने वाले शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों एवं मूत्रालयों की इस वाहन के माध्यम से नियमित सफाई करवाई जाए, ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हो और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
नगर पालिका द्वारा खरीदा गया यह जेटिंग मशीन वाहन सफाई कार्य को अधिक प्रभावी बनाने में उपयोगी साबित होगा। मशीन के माध्यम से गंदगी, जाम एवं जमा कचरे की सफाई कर सार्वजनिक स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर किया जा सकेगा। इससे शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर पूनमसिंह परमार, रविकांत रावल, महेंद्र माली, मछाराम कच्छवाह, श्रीपालसिंह, इंद्रसिंह, परवतसिंह, शैतानसिंह बिरोलिया सहित पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर-पाली
साफ-सफाई, बेहतर व्यवस्था और स्वस्थ शहर की दिशा में एक और कदम।




