मुख्य संपादक : अरुण बैरवा, सुमेरपुर |9461830820
📰 श्रावण और गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था, ईमली वाले हनुमान मंदिर में भक्ति का महासंगम
आकर्षक रोशनी से जगमगाया श्री बालाजी धाम, बालाजी, शनि महाराज और भोलेनाथ के दर्शन को दिनभर उमड़े श्रद्धालु
सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़
श्रावण माह एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुमेरपुर के गणेश टॉकीज रोड स्थित श्री बालाजी धाम सेवा समिति (ईमली वाले हनुमान जी) मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर को आकर्षक विद्युत रोशनी एवं मनमोहक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर दिव्य आभा से आलोकित हो उठा।
आंगी के लाभार्थियों द्वारा श्री बालाजी महाराज एवं शनि महाराज का विशेष श्रृंगार एवं आकर्षक अंगी धारण कराई गई। वहीं भगवान शिव के शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन-अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र एवं पुष्प अर्पित किए। फूलों से सजे वीर हनुमानजी के दिव्य स्वरूप ने भी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
मंगलवार होने के कारण सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।
श्रावण मास और गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति का जीवंत केंद्र बना रहा।

📰 जवाई डिजिटल न्यूज़
**”सुमेरपुर की धड़कन… पाली की पहचान,
सच के साथ हर खबर, जनता का विश्वास — जवाई डिजिटल न्यूज़।”**
मुख्य संपादक : अरुण बैरवा, सुमेरपुर |
9461830820






