सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

बलाना से हरिशंकर मेवाड़ा का सरकार पर हमला: “कांग्रेस राज में गांवों को मिला रोजगार, आज जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही”

Jawai Digital news

मुख्य संपादक,अरुण बैरवा सुमेरपुर

बलाना से हरिशंकर मेवाड़ा का सरकार पर हमला: “कांग्रेस राज में गांवों को मिला रोजगार, आज जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही”

सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़
सुमेरपुर उपखंड के बलाना गांव स्थित चामुंडा माताजी मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित स्नेह मिलन समारोह राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का केंद्र बन गया। कार्यक्रम में सुमेरपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे एवं पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने ग्रामीण विकास, मनरेगा, महंगाई, बेरोजगारी और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गांवों को रोजगार और विकास मिला, जबकि आज आमजन मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ग्रामीणों ने हरिशंकर मेवाड़ा सहित अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए मेवाड़ा ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ने कांग्रेस सरकार के समय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी। इस योजना के माध्यम से हजारों परिवारों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध हुआ, जिससे पलायन पर रोक लगी। साथ ही तालाब, एनीकट, चारागाह विकास, ग्रामीण सड़कें, जल संरक्षण सहित अनेक स्थायी विकास कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी ग्रामीणों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की योजनाओं का उद्देश्य केवल रोजगार देना नहीं था, बल्कि गांवों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना भी था। इससे किसानों, पशुपालकों, श्रमिकों और ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया तथा गांवों में विकास की नई संभावनाएं बनीं।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मेवाड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति भी धीमी पड़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आमजन आज बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। कांग्रेस किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के अधिकारों की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, बलाना प्रशासक शंभुराम मीणा, मंडल अध्यक्ष मूलसिंह बलाना, सेवादल के लक्ष्मण खिमाड़ा, इंदाराम कोसेलाव, माताजी उपासक नारायण मीणा, पेमाराम खिमाड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जवाई डिजिटल न्यूज़
अरुण बैरवा, सुमेरपुर
मो. 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें