सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सुमेरपुर टेंट व्यवसायियों की एकजुटता का बड़ा संदेश, नई कार्यकारिणी के गठन पर आज लगेगी मुहर

सुमेरपुर टेंट व्यवसायियों की एकजुटता का बड़ा संदेश, नई कार्यकारिणी के गठन पर आज लगेगी मुहर

सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़
सुमेरपुर तहसील टेंट किराया व्यवसाय समिति की बहुप्रतीक्षित आम साधारण बैठक आज (रविवार) होटल जवाई रिट्रीट, नेशनल हाईवे-162, पोमावा पुलिया के पास आयोजित होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में समिति अध्यक्ष रमेश कुमार परिहार की अध्यक्षता में तहसीलभर के टेंट व्यवसायी भाग लेंगे।
नई कार्यकारिणी के गठन पर रहेगा सबकी नजर
बैठक का सबसे अहम विषय वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन करना होगा। इसके साथ ही नए पदाधिकारियों एवं विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों के चयन पर भी निर्णय लिया जाएगा, जिससे समिति को और अधिक संगठित एवं प्रभावी बनाया जा सके।
व्यापारिक चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर होगी चर्चा
बैठक में आगामी दीपावली सीजन की तैयारियों, टेंट व्यवसाय में आ रही समस्याओं, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा, सदस्यों के हितों की सुरक्षा तथा व्यवसाय के विस्तार और विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सदस्यों के सुझावों के आधार पर आगामी कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी।
सभी सदस्यों से उपस्थित रहने की अपील
समिति अध्यक्ष रमेश कुमार परिहार ने सभी सदस्यों से समय पर पहुंचकर बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग देने की अपील की है।
—

जवाई डिजिटल न्यूज़
अरुण बैरवा, सुमेरपुर
📞 9461830820

“जवाई डिजिटल न्यूज़ – सच के साथ, सबसे आगे।”

Leave a Comment

और पढ़ें