आकाश गंगा आवास योजना के पीड़ित पहुंचे कैबिनेट मंत्री की चौखट, न्याय की मांग को लेकर सौंपा सामूहिक ज्ञापन

सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़
सुमेरपुर स्थित आकाश गंगा मुख्यमंत्री आवास योजना से जुड़े पीड़ित परिवारों ने अपनी लंबे समय से लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को सामूहिक ज्ञापन सौंपा।
पीड़ितों ने मंत्री के समक्ष आवास योजना से जुड़ी विभिन्न परेशानियों और अपने अधिकारों से वंचित होने की शिकायतें रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। इस पर कैबिनेट मंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
पीड़ित परिवारों ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें न्याय दिलाएगी। अब सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

इस दौरान रमेश कुमार माली, संदीप अग्रवाल, शक्ति सिंह, फाउडाराम, प्रकाश कुमार जोयला, शिवशंकर जी राजपुरोहित, गोविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं योजना से जुड़े पीड़ित परिवार उपस्थित रहे।
— जवाई डिजिटल न्यूज़, सुमेरपुर
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा
मो. 9461830820




