सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

श्री साँवलाजी मंदिर भूमि प्रकरण: 13 जुलाई को सिरोही कूच करेगा मांडाणी गाँव, महापड़ाव में शामिल होंगे सैकड़ों धर्मप्रेमी


श्री साँवलाजी मंदिर भूमि प्रकरण: 13 जुलाई को सिरोही कूच करेगा मांडाणी गाँव, महापड़ाव में शामिल होंगे सैकड़ों धर्मप्रेमी

पोसालिया। चंपालाल माली।
श्री साँवलाजी मंदिर भूमि प्रकरण के न्यायपूर्ण समाधान की मांग को लेकर मांडाणी रावले में सर्वसमाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं धर्मप्रेमियों ने भाग लिया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 13 जुलाई 2026 (सोमवार) को सिरोही में आयोजित होने वाले महापड़ाव में मांडाणी गाँव से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
बैठक में महापड़ाव के लिए 15 वाहनों एवं 3 बसों की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। अनुमान है कि मांडाणी गाँव से करीब 400 धर्मप्रेमी सिरोही पहुँचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।

सर्वसमाज की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई कि सोमवार को कोई भी व्यक्ति निजी कार्य या मजदूरी पर नहीं जाए तथा अधिक से अधिक संख्या में सिरोही पहुँचकर श्री साँवलाजी मंदिर की पावन भूमि के न्यायपूर्ण समाधान के समर्थन में एकजुटता का परिचय दें।
बैठक में यह भी बताया गया कि सिरोही, जालोर और पाली जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिरोही के राम झरोखा मैदान में आयोजित महापड़ाव में शामिल होंगे। वक्ताओं ने कहा कि धर्म और न्याय की इस लड़ाई में समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।
“धर्मो रक्षति रक्षितः” के उद्घोष के साथ बैठक का समापन हुआ तथा सभी धर्मप्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में सिरोही पहुँचने का आह्वान किया गया।

रिपोर्ट: चंपालाल माली, पोसालिया
जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | मो. 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें