सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

प्रधानमंत्री के पचपदरा दौरे में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी करेंगे कूच, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन होगा तेज

जवाई डिजिटल न्यूज़, अरुण बैरवा सुमेरपुर की विशेष खबर

प्रधानमंत्री के पचपदरा दौरे में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी करेंगे कूच, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन होगा तेज

जयपुर। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन (पंजी.) राजस्थान ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। संगठन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार पिछले 30 दिनों से “स्वाभिमान बचाओ आंदोलन” चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक निठारवाल ने बताया कि 1 जून से लेकर 25 जून तक मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री के नाम विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन सौंपे गए। विभागीय मंत्री द्वारा मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
संगठन के संरक्षक विनोद पाठक, महासचिव फूलचंद टेलर एवं अशोक वैष्णव ने बताया कि यदि 3 जुलाई तक सरकार मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर के लगभग 16,080 मंत्रालयिक कर्मचारी कूच कर प्रदर्शन करेंगे।
इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं होने पर 6 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव तथा 7 जुलाई 2026 को जयपुर स्थित जल महल पर 251 पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक जल समाधि देने की चेतावनी भी संगठन ने दी है।
संगठन ने राज्य सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान कर आंदोलन समाप्त कराने की अपील की है।
Jawai Digital News
अरुण बैरवा, सुमेरपुर
मो. 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें