सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सुमेरपुर रनर्स ग्रुप ने दौड़ लगाकर दिया फिटनेस का संदेश

सुमेरपुर रनर्स ग्रुप ने दौड़ लगाकर दिया फिटनेस का संदेश

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर। युवाओं और आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सुमेरपुर रनर्स ग्रुप के सदस्यों ने सूर्योदय से पहले दौड़ लगाई। ग्रुप के संस्थापक एवं राष्ट्रीय मैराथन धावक किशोर भाटी के नेतृत्व में उपप्राचार्य बलवंतसिंह राठौड़, प्राध्यापक डॉ. रमेशचन्द्र आगलेचा तथा विद्यार्थी अंकित कलावंत और अनिल ने राजगुरु सर्कल से भगवान महावीर हॉस्पिटल तक पाँच किलोमीटर की दौड़ पूरी की।

ग्रुप के सदस्य देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित मैराथन में भाग लेकर फिनिशर मेडल हासिल कर रहे हैं। समूह स्वस्थ भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और सर्वधर्म समभाव का संदेश दे रहा है। सदस्यों ने युवाओं और विद्यार्थियों से मोबाइल की आभासी दुनिया से बाहर निकलकर सक्रिय जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने सादा जीवन, उच्च विचार, शाकाहारी भोजन, जीवदया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

#जवाईडिजिटलन्यूज़ #सुमेरपुर #फिटनेस #सुमेरपुररनर्सग्रुप #दौड़ #स्वस्थभारत #पर्यावरणसंरक्षण #स्वच्छताअभियान #मैरेथन

Leave a Comment

और पढ़ें