सुमेरपुर में मारपीट व शांति भंग के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

सुमेरपुर। सुमेरपुर पुलिस थाना क्षेत्र में मारपीट एवं शांति भंग से जुड़े मामले में पुलिस ने प्रकरण संख्या 251/2026 दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352, 115(2), 126(2) एवं 189(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, मामले में रतन उर्फ रतनलाल पुत्र जगाराम भील (25) एवं वालाराम पुत्र निम्बाराम भील (40), दोनों निवासी हाउसिंग बोर्ड टंकी के पास, सुमेरपुर को नामजद किया गया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।




