श्री बालाजी धाम में गूंजे भक्ति के स्वर, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

‘एक शाम इमली वाले बालाजी के नाम’ भजन संध्या में देर रात तक जमा रहा भक्तों का उत्साह, महाआरती के साथ हुआ समापन
सुमेरपुर। शहर के प्रसिद्ध श्री बालाजी धाम (इमली वाले हनुमान मंदिर) में मंगलवार रात्रि को मंदिर ट्रस्ट कमेटी के तत्वावधान में ‘एक शाम इमली वाले बालाजी के नाम’ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा रहा।
कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया। मंदिर में विराजमान बालाजी महाराज की प्रतिमा को आकर्षक विशेष आंगी से सजाया गया। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज को तेल, सिंदूर और पान का बीड़ा अर्पित किया। कई श्रद्धालुओं ने रोट का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया।
भजनों पर झूमे श्रद्धालु
भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन कलाकार पंडित ग्यारशीलाल शर्मा एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मधुर भजनों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में जयकारों और भजनों की गूंज से माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर गया।
विशेष आकर्षण के रूप में सिरोही जिले के अनादरा गांव के छात्र कृष्णा ने बांसुरी की मधुर धुन प्रस्तुत की। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया और सभी ने सराहना की।

पदाधिकारी एवं गणमान्य रहे मौजूदट्रस्ट
कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट कमेटी के संरक्षक एवं भूमिदानदाता महेन्द्रसिंह आसोप, अध्यक्ष डॉ. रजनीश चौबे, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं मोहन बोहरा, सचिव मांगिलाल परमार, सह सचिव महेन्द्रसिंह चादाना, कोषाध्यक्ष अरुण जयना, सह कोषाध्यक्ष छगनलाल माली, संयोजक राजुभाई सोमपुरा, गोपाल परिक, जगदीश भाटी सहित समाजसेवी पंकजराज मेवाड़ा, पार्षद जितेंद्र लौहार, मेहुल मेवाड़ा, पूर्व पार्षद परबत सिंह, सुरेशसिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
प्रसाद वितरण के बाद महाआरती
भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद देर रात्रि महाआरती का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लेकर बालाजी महाराज के दर्शन किए तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महाआरती के साथ भजन संध्या का समापन हुआ।
जवाई डिजिटल न्यूज़ संदेश:
“जहां आस्था की गूंज, वहां खबर भी होगी सबसे सच्ची और सबसे पहले।”

जवाई डिजिटल न्यूज़
हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।
निष्पक्ष खबर | स्थानीय आवाज | भरोसेमंद जानकारी
मुख्य संपादक — अरुण बैरवा, सुमेरपुर
मो.: 9461830820
#JawaiDigitalNews #Sumerpur #BalajiDham #ImliWaleBalaji #BhajanSandhya #SumerpurNews #PaliNews #RajasthanNews #HanumanJi #भजनसंध्या #बालाजीधाम #सुमेरपुर






