🔥 गोगरा की बेटी वियोना जाखड़ के दिल्ली में तीखे तेवर, राहुल गांधी के साथ तीन दिन से आंदोलन में सक्रिय
छात्र राजनीति से राष्ट्रीय मंच तक पहुंची वियोना, चुनावी अधिकारों के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन में दिखी सक्रिय

तखतगढ़/पाली। पाली जिले के गोगरा की बेटी और युवा छात्र नेत्री वियोना जाखड़ इन दिनों नई दिल्ली में अपने तीखे तेवरों के साथ सुर्खियों में हैं। चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे विपक्षी आंदोलन में वियोना जाखड़ पिछले तीन दिनों से सक्रिय रूप से प्रदर्शन में शामिल हैं। इस दौरान वह राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ आंदोलन में नजर आईं।
8 अक्टूबर को भी दिल्ली में विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजघाट की ओर मार्च किया। आंदोलन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
छात्र आंदोलन से बनी अलग पहचान
NSUI से जुड़ी वियोना जाखड़ ने छात्र राजनीति के जरिए अपने सार्वजनिक राजनीतिक सफर की शुरुआत की। छात्र मुद्दों को लेकर आंदोलनों में उनकी सक्रियता ने कम समय में उन्हें राजस्थान के युवा राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच अलग पहचान दिलाई।
इससे पहले राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर जयपुर में हुए आंदोलन में भी वियोना जाखड़ प्रमुखता से सामने आई थीं। जुलाई में वह विजयपाल कुड़ी और कोशेन खान के साथ गांधी नगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पानी की टंकी पर चढ़कर छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर आंदोलन में शामिल हुई थीं। करीब 42 घंटे चले इस आंदोलन के बाद सरकार की ओर से आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त किया गया था।

🚩 अब दिल्ली में राष्ट्रीय मुद्दे पर सक्रियता
जयपुर के छात्र आंदोलन के बाद अब दिल्ली में चुनावी प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दे पर उनकी सक्रियता को उनके राजनीतिक सफर का अगला बड़ा पड़ाव माना जा रहा है।
विपक्ष का आरोप है कि SIR और मतदाता सूची में किए जा रहे बदलावों से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। वहीं निर्वाचन आयोग और भाजपा इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया बता रहे हैं।
राजस्थान की छात्र राजनीति में बढ़ी चर्चा
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं के साथ राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन में वियोना जाखड़ की लगातार मौजूदगी ने राजस्थान के छात्र और युवा संगठनों का ध्यान भी खींचा है।
स्थानीय छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाली वियोना का दिल्ली के राष्ट्रीय आंदोलन तक पहुंचना उनके राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि छात्र और युवा मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहने वाली वियोना जाखड़ आने वाले समय में राजस्थान की राजनीति में किस तरह अपनी भूमिका मजबूत करती हैं।
जवाई डिजिटल न्यूज़ की नजर:
गोगरा की बेटी वियोना जाखड़ का छात्र राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन में सक्रिय चेहरा बनना यह दिखाता है कि राजस्थान का युवा नेतृत्व अब स्थानीय मुद्दों से आगे बढ़कर राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है।
मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820
#वियोना_जाखड़ #गोगरा #पाली #तखतगढ़ #सुमेरपुर #NSUI #राहुल_गांधी #प्रियंका_गांधी #दिल्ली_आंदोलन #चुनाव_आयोग #SIR #छात्र_राजनीति #युवा_नेतृत्व #राजस्थान_राजनीति #JawaiDigitalNews #जवाईडिजिटलन्यूज़




