सुमेरपुर में CM भजनलाल शर्मा के दौरे की तैयारियां तेज, पीएम श्री विद्यालय में बन रहा हेलीपैड

30 सितंबर को प्रस्तावित दौरा; टाउन हॉल में तीन जिलों के नवनिर्वाचित जनप्रति 30 निधियों से संवाद की तैयारी
सुमेरपुर, 28 सितंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित सुमेरपुर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कस्बे के पीएम श्री राजकीय विद्यालय परिसर में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। वहीं तखतगढ़ के टाउन हॉल में पाली, जालौर और सिरोही जिलों के निकाय चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन, उपखंड प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। हेलीपैड स्थल, कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारी तैयारियों में लगे हुए हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के अनुसार मुख्यमंत्री 30 सितंबर को सुमेरपुर आएंगे और तीनों जिलों के जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के लगातार दौरे और कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया।
प्रस्तावित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत सहित पाली, जालौर और सिरोही जिलों के विधायक तथा नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्षों के शामिल होने की संभावना है।
हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दौरे का आधिकारिक समय और विस्तृत कार्यक्रम जारी होना अभी बाकी है। ऐसे में कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा आधिकारिक सूचना के बाद स्पष्ट होगी।
मुख्य संपादक अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820







