सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

पावा में बढ़ती चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस चौकी की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को सौंपा ज्ञापन

🔴 बड़ी खबर | जवाई डिजिटल न्यूज़

पावा में बढ़ती चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस चौकी की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को सौंपा ज्ञापन

सुमेरपुर/पावा। ग्राम पावा में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। हाल ही में पावेश्वर महादेव मंदिर में लाखों रुपये की चोरी के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग तेज कर दी है। इसी क्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पावा में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि गांव में आए दिन घरों, दुकानों और खेतों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस थाना दूर होने के कारण समय पर पुलिस नहीं पहुंच पाती, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस चौकी स्थापित होने से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण होगा और आसपास के गांवों के लोगों को भी सुरक्षा मिलेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह जोधा, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री जब्बर सिंह राजपुरोहित (पावा) तथा भाजपा महामंत्री अमर सिंह हिंगोला सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने सरकार से जनहित में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।

—

🟦 Jawai Digital News | सुमेरपुर
✍️ अरुण बैरवा, सुमेरपुर
“सच की आवाज़, जनता का विश्वास।”
“हर खबर सबसे पहले, सबसे सटीक – Jawai Digital News.”
📞 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें