सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस एवं दहेज मुक्त भारत दिवस पर विद्यार्थियों को किया जागरूक, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस एवं दहेज मुक्त भारत दिवस पर विद्यार्थियों को किया जागरूक, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर

सुमेरपुर, 17 जुलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुमेरपुर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस एवं दहेज मुक्त भारत दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को न्याय, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशामुक्ति और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा सलाह केंद्र, पुलिस थाना सुमेरपुर की विधिक सलाहकार एडवोकेट भाग्यश्री शर्मा ने छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन हेल्पलाइन 112, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा सुरक्षित भविष्य के लिए सतर्क रहने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर सुमेरपुर पुलिस थाना के उपनिरीक्षक (SI) रामजी मीणा ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा आरएमडी (तंबाकू उत्पाद) के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा और साइबर ठगी युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर सकते हैं, इसलिए समय रहते जागरूक होना बेहद आवश्यक है।

सामाजिक सलाहकार रतन ने दहेज मुक्त भारत अभियान पर प्रकाश डालते हुए दहेज प्रथा से होने वाली सामाजिक एवं पारिवारिक हानियों की जानकारी दी और सभी से दहेज जैसी कुप्रथा के खिलाफ संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य,एवं महिला अधिकारिता विभाग प्रचेता भगवती अहीर, वर्मन सांवरिया, विद्यालय स्टाफ सहित लगभग 150 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने समाज में न्याय, समानता, महिला सम्मान और दहेज मुक्त भारत के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

जवाई डिजिटल न्यूज़ सच के साथ, सबसे आगे”

मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | मो. 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें