मुख्य संपादक : अरुण बैरवा, सुमेरपुर
उमराह यात्रा पर रवाना होंगे कांग्रेस नेता नासिर खान, कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर दी भावभीनी विदाई
19 जुलाई को पवित्र मक्का-मदीना के लिए भरेंगे उड़ान, सुमेरपुर में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़
पाली जिला कांग्रेस सचिव एवं राजस्थान मदरसा बोर्ड सदस्य नासिर खान आगामी 19 जुलाई 2026 को पवित्र मक्का-मदीना की उमराह यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा से पूर्व सुमेरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए राजस्थानी साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उमराह केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि शांति, भाईचारे, प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश पूरी दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नासिर खान अपनी आध्यात्मिक यात्रा से लौटकर समाज में सौहार्द, अमन और सद्भाव का संदेश और अधिक मजबूती से फैलाएंगे।
सम्मान समारोह के दौरान पूरा माहौल धार्मिक आस्था, आत्मीयता और उत्साह से सराबोर रहा। उपस्थित लोगों ने नासिर खान के उत्तम स्वास्थ्य, सफल एवं सकुशल यात्रा की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर भेराराम कुमावत, मुकेश मीणा, तेजपाल देवासी, शैतान कुमार (छोटू भाई), पंकज मीणा, कमलेश परिहार, ललित मीणा, तेजाराम कुमावत, अशोक सुथार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर-पाली। मो. 9461830820




