सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर सुमेरपुर में रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित, गौसेवा कर मनाया सेवा दिवस,भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, गोशाला में 121 किलो लापसी का भोग अर्पित

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर सुमेरपुर में रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित, गौसेवा कर मनाया सेवा दिवस, भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, गोशाला में 121 किलो लापसी का भोग अर्पित

सुमेरपुर, 2 जुलाई। भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, सुमेरपुर द्वारा सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष गौरव राजपुरोहित के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 58 यूनिट रक्तदान किया। 
यह आयोजन राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता करण सिंह नेतरा, राजेंद्र सिंह कोलीवाड़ा एवं नगर मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई। एकत्रित 58 यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा।
रक्तदान शिविर के पश्चात कार्यकर्ताओं ने कामधेनु गोशाला पहुंचकर गोमाताओं को 121 किलो लापसी का भोग अर्पित किया तथा गौसेवा करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा सुमेरपुर के उपाध्यक्ष खुशवंत परमार माली ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, चिकित्सकीय टीम, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित के ऐसे सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
नगर मंत्री जैकी देवड़ा एवं बृजेश मेवाडा ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
अरुण बैरवा सुमेरपुर,9461830820
खबरों के लिए संपर्क करे,jawai Digital news
युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष हसमुख सैन ने बताया कि कार्यक्रम में रमेश राखेचा, दीपक सैनी, प्रताप सिंह बिटिया, लक्ष्मी सिरवी, नारायण कुमावत, पूनम सिंह परमार, दिनेश मीणा, चतुर्भुज शर्मा, धीरज सांखला, अनोपसिंह राठौड़, इंद्रजीत राव, शिवेंद्र जीत सिंह, श्रवण राठी, फूलाराम सुथार, सतपाल मेहरा, अमृत परिहार, मानाराम, प्रकाश शाह मेवाड़ा, रवि सुथार, विमल सुथार, छगन सेन, भरत सिंह, चिराग सुथार, हडमत सिंह, भरत सिंह राजपुरोहित, हेमाराम देवासी, डूंगर सिंह, नरेश सोलंकी, मोहित सोनी, विनय चावरिया, प्रवीण सिंह, मनोहर सिंह इंदा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें