सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सुमेरपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा,शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश मंत्री कुमावत ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश,

सुमेरपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मंत्री कुमावत ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश

मंदिरों-घरों में चोरी की घटनाओं पर जताई नाराजगी, नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई के आदेश; संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी रात्रि गश्त

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर,

सुमेरपुर, 3 अक्टूबर। शहर एवं आसपास के क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर मंत्री जोराराम कुमावत ने शनिवार को अपने सुमेरपुर स्थित निवास पर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में चोरी की बढ़ती घटनाओं, मंदिरों में हुई वारदातों, नशे के कारोबार और रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मंत्री कुमावत ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाए तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

मंदिरों और घरों की सुरक्षा पर जोर

बैठक में सुमेरपुर क्षेत्र के मंदिरों और घरों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ पूर्व में हुई वारदातों की जांच में तेजी लाने और आरोपियों तक पहुंचने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा।

नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश

युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को लेकर भी बैठक में चिंता जताई गई। मंत्री ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं सप्लाई से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नशे के नेटवर्क को चिन्हित कर उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

रात की गश्त और सीसीटीवी निगरानी बढ़ेगी

शहर के संवेदनशील इलाकों, मोहल्लों, बाजारों और सुनसान क्षेत्रों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। प्रमुख चौराहों और ऐसे स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने को कहा गया, जहां आपराधिक गतिविधियों की आशंका रहती है।
इसके अलावा शहर के प्रमुख एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने तथा जरूरत वाले स्थानों पर कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी सूचनाओं को गंभीरता से लिया जाए। सूचना मिलने के बाद कार्रवाई में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

मंत्री कुमावत ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में सुमेरपुर डिप्टी एसपी सहित विभिन्न पुलिस थानों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद क्षेत्र में रात्रि गश्त, निगरानी व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820

#JawaiDigitalNews #Sumerpur #Pali #LawAndOrder #Police #CrimeNews #JoraramKumawat #SumerpurNews #RajasthanNews

Leave a Comment

और पढ़ें