जवाई बांध ओवरब्रिज पर कारों की भिड़ंत
जवाई बांध ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक पर मामला दर्ज,गलत दिशा में आकर भिड़ी वैगनआर, कार क्षतिग्रस्त; चालक व सवारी घायल

सुमेरपुर। जवाई बांध ओवरब्रिज पर एक कार चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाकर गलत दिशा में आकर दूसरी कार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार में सवार लोगों के हाथ एवं शरीर पर चोटें आईं।
पुलिस के अनुसार हरिराम पुत्र लच्छारामजी, जाति देवासी, निवासी ढण्ड की ढाणी, बाली, जिला पाली ने रिपोर्ट दी कि 29 सितंबर को शाम करीब 4:30 बजे जवाई बांध ओवरब्रिज पर वह अपनी कार से जा रहा था। इसी दौरान वैगनआर कार नंबर RJ-22-CC-0847 के चालक ने कार को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए गलत दिशा में आकर उसकी कार को टक्कर मार दी।
हादसे में कार क्षतिग्रस्त होने के साथ प्रार्थी एवं उसके साथ सवार व्यक्ति के हाथ एवं शरीर पर चोटें आईं। पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




