सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

पालिका की अचानक दस्तक… अब जनता पूछ रही—सड़कों के गड्ढे, नालियों की गंदगी और सफाई की परेशानी से कब मिलेगी राहत? वार्ड 18, 19 और 30 में पहुंचे पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, अधिकारियों के साथ देखी जमीनी हकीकत; मरम्मत और सफाई को लेकर दिए निर्देश

पालिका की अचानक दस्तक… अब जनता पूछ रही—सड़कों के गड्ढे, नालियों की गंदगी और सफाई की परेशानी से कब मिलेगी राहत?

वार्ड 18, 19 और 30 में पहुंचे पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, अधिकारियों के साथ देखी जमीनी हकीकत; मरम्मत और सफाई को लेकर दिए निर्देश

सुमेरपुर। शहर की गलियों में कहीं टूटी सड़कें, कहीं क्षतिग्रस्त नालियां तो कहीं सफाई व्यवस्था को लेकर उठती शिकायतें… इन सबके बीच गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन अचानक वार्डों में पहुंचा तो व्यवस्थाओं की जमीनी तस्वीर सामने आई। नगर पालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा एवं उपाध्यक्ष वीणा देवड़ा ने अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित के साथ वार्ड संख्या 18, 19 और 30 का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वार्डों में घूमकर सफाई व्यवस्था, नालियों और सड़कों की स्थिति को मौके पर देखा। संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई और जहां सुधार की आवश्यकता सामने आई, वहां तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सिर्फ निरीक्षण नहीं… अब कार्रवाई की बारी

अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित ने संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षक एवं जमादारों को सफाई व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। पालिका प्रशासन ने साफ किया कि वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित निगरानी जरूरी है।
वहीं टूटी नालियों और खराब सड़कों को लेकर सहायक अभियंता लोकेश पाटीदार एवं कनिष्ठ अभियंता जितेन्द्र मुरारी को निर्देशित किया गया कि जिन स्थानों पर मरम्मत की आवश्यकता है, वहां आवश्यक कार्रवाई कर मरम्मत कार्य शीघ्र करवाया जाए।

औचक निरीक्षण से जगी उम्मीद, लेकिन जनता को अब परिणाम का इंतजार

पालिका के इस निरीक्षण के बाद अब असली सवाल वार्डवासियों के बीच है—क्या अधिकारियों के निर्देशों के बाद शहर की समस्याएं वास्तव में जमीन पर कम होंगी?

क्या टूटी सड़कें सुधरेंगी?
क्या नालियों की नियमित सफाई होगी?
क्या सफाई व्यवस्था पटरी पर आएगी?
क्या बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर भी तेजी से कार्रवाई होगी?

जनता की नजर अब निरीक्षण पर नहीं, बल्कि निरीक्षण के बाद होने वाले काम पर है। वार्डवासियों की उम्मीद है कि औचक निरीक्षण केवल फोटो और निर्देशों तक सीमित न रहे, बल्कि समस्याओं का स्थायी समाधान दिखाई दे।

वार्डों में पहुंचकर लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लोकेश पाटीदार, कनिष्ठ अभियंता जितेन्द्र मुरारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल, पार्षद जितेन्द्र कुमार माली, भावना राजपुरोहित, भावेश वैष्णव सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
अब देखना यह होगा कि पालिका की आज की औचक दस्तक आने वाले दिनों में शहर की सड़कों, नालियों और सफाई व्यवस्था में कितना बदलाव लेकर आती है।

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820

#JawaiDigitalNews #Sumerpur #SumerpurNews #PaliNews #NagarPalikaSumerpur #JanSamasyaye #SumerpurMunicipality #PaliRajasthan

Leave a Comment

और पढ़ें