Crime News
राजकीय अस्पताल के पास तेज आवाज में गाना बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

वाहन पर तेज आवाज में गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने का आरोप, राजस्थान कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई
सुमेरपुर। कस्बे में ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजकीय अस्पताल के पास तेज आवाज में गाने बजाने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 27 सितंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे राजकीय अस्पताल के पास एक व्यक्ति द्वारा वाहन पर तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे। पुलिस ने इसे ध्वनि प्रदूषण से जुड़ा मामला मानते हुए कार्रवाई की।
इस मामले में पुलिस ने सुरेश कुमार पुत्र वरदा जी हिरागर (48 वर्ष), निवासी कोलीवाड़ा, थाना सुमेरपुर, जिला पाली के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 344/27.09.2026 में धारा 4/6 राजस्थान कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1963 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य संपादक अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820




