सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

पीचावा में कल जुटेगा मेघवाल समाज, शिक्षा से लेकर राजनीतिक प्रतिनिधित्व तक बनेगी रणनीति,महासम्मेलन में समाज के भविष्य पर होगा महामंथन; युवाओं को आगे बढ़ाने, संगठन मजबूत करने और योग्य प्रतिनिधित्व पर होगी खुली चर्चा

महासम्मेलन में समाज के भविष्य पर होगा महामंथन; युवाओं को आगे बढ़ाने, संगठन मजबूत करने और योग्य प्रतिनिधित्व पर होगी खुली चर्चा

 

पीचावा में आज जुटेगा मेघवाल समाज, शिक्षा से लेकर राजनीतिक प्रतिनिधित्व तक बनेगी रणनीति

पीचावा, सुमेरपुर। मेघवाल समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक-सामाजिक भागीदारी को नई दिशा देने के उद्देश्य से 15 सितंबर को पीचावा में मेघवाल समाज महासम्मेलन एवं स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा। सुबह 10 बजे डाली बाई मंदिर परिसर में होने वाले इस महासम्मेलन में समाज के वर्तमान मुद्दों से लेकर आने वाले समय की चुनौतियों और संभावनाओं पर मंथन होगा।

कार्यकर्ता मुकेश दहिया ने बताया कि महासम्मेलन केवल स्नेह मिलन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के भविष्य को लेकर सामूहिक संवाद और विचार-मंथन का मंच बनेगा। शिक्षा के क्षेत्र में समाज की स्थिति मजबूत करने, युवाओं को बेहतर अवसर दिलाने, सामाजिक एकता बढ़ाने और प्रतिभाओं को आगे लाने जैसे मुद्दों पर समाजबंधु अपने विचार रखेंगे।

चुनावी प्रतिनिधित्व भी रहेगा बड़ा मुद्दा

महासम्मेलन में आगामी चुनावों में समाज के योग्य, शिक्षित और समर्पित लोगों की भागीदारी तथा उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर भी चर्चा होगी। समाज की आवाज को मजबूत करने के लिए किस तरह संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय भूमिका बढ़ाई जाए, इस पर समाजबंधुओं से सुझाव लिए जाएंगे।

युवा और प्रतिभाएं बनेंगी चर्चा का केंद्र

समाज के युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे लोगों को आगे लाने पर भी विशेष जोर रहेगा। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें समाजहित के कार्यों से जोड़ने को लेकर विचार साझा किए जाएंगे।

खबरों के लिए संपर्क करें, अरुण बैरवा सुमेरपुर

एक मंच पर होंगे समाज के अलग-अलग वर्ग

आयोजकों का कहना है कि समाज की मजबूती केवल किसी एक व्यक्ति या वर्ग के प्रयास से संभव नहीं है। इसके लिए सामूहिक सोच, संवाद और सहभागिता जरूरी है। इसी उद्देश्य से महासम्मेलन में समाजबंधुओं के सुझाव और अनुभव सुने जाएंगे, ताकि भविष्य की दिशा सामूहिक सहमति से तय की जा सके।

पूरे परिवार के साथ पहुंचने की अपील

मुकेश दहिया ने मेघवाल समाज के सभी समाजबंधुओं से पूरे परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संगठन और आपसी एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। महासम्मेलन समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

📍 स्थान: डाली बाई मंदिर, पीचावा
📅 तारीख: 15 सितंबर 2026
⏰ समय: सुबह 10 बजे

समाज के लिए संदेश

“शिक्षित बनें… संगठित रहें… और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।”

Leave a Comment

और पढ़ें