सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

लाल साफों से सजा जवाई किनारा, रातभर गूंजे मां सरियादेवी के जयकारे हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य रहा दो दिवसीय मेला; धोती-कुर्ते में पहुंचे समाजबंधु, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं-बालिकाएं

लाल साफों से सजा जवाई किनारा, रातभर गूंजे मां सरियादेवी के जयकारे

हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य रहा दो दिवसीय मेला; धोती-कुर्ते में पहुंचे समाजबंधु, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं-बालिकाएं

सुमेरपुर/ मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर 

सुमेरपुर। भादरवा सुदी बीज के अवसर पर जवाई नदी के पावन तट स्थित मां श्री सरियादेवी माताजी मंदिर में श्री प्रजापति कुंभकार समाज 31 परगना सुमेरपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय मेला महोत्सव इस बार भी आस्था, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का शानदार संगम बन गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला भव्य और शानदार रहा। सुमेरपुर सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधु परिवार सहित मेले में पहुंचे।

लाल साफों में दिखी समाज की पहचान

मेले में पुरुष धोती-कुर्ते और सिर पर लाल साफा बांधकर पारंपरिक अंदाज में पहुंचे। वहीं महिलाएं और बालिकाएं भी रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में नजर आईं। जवाई किनारे सजा यह नजारा राजस्थान की लोक संस्कृति और समाज की परंपरा की जीवंत तस्वीर पेश कर रहा था।

बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक हर उम्र के लोगों ने मेले में भागीदारी निभाई। लंबे समय बाद मिले समाजबंधुओं के लिए मेला धार्मिक आयोजन के साथ मिलन और रिश्तों को मजबूत करने का अवसर भी बना।

एकता प्रजापत सहित कलाकारों ने बांधा भक्ति का समां

भजन संध्या में भजन गायिका एकता प्रजापत, अशोक प्रजापत, मगराज प्रजापत, देवेन्द्र प्रजापत खोड़ (पाली) एवं राज एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे।

मंदिर परिसर में बार-बार मां सरियादेवी के जयकारे गूंजते रहे। महिलाएं, युवा और बच्चे भी भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। रातभर मेले की रौनक बनी रही और समाजबंधुओं ने परिवार के साथ मेले का आनंद उठाया।

गुरु हुकम भारतीजी महाराज का सानिध्य

मेला महोत्सव श्री श्री 1008 श्री हुकम भारतीजी महाराज, मांडीगढ़ के पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद में आयोजित हुआ। गुरु सानिध्य ने आयोजन की धार्मिक गरिमा को और बढ़ाया। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

बोलिया और सम्मान कार्यक्रम भी रहे आकर्षण

मेला महोत्सव के दौरान बोलिया एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाजबंधुओं ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सहयोग और सेवा भावना को भी मंच मिला।

कुंभकार प्रजापति समाज द्वारा थानाधिकारी का सम्मान

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में थानाधिकारी सवाईसिंह महवार के पहुंचने पर कुंभकार प्रजापति समाज की ओर से साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

आस्था के साथ संस्कृति की झलक छोड़ गया मेला

दो दिनों तक जवाई नदी किनारे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। लाल साफों से सजे पुरुष, पारंपरिक परिधानों में महिलाएं-बालिकाएं, भजनों की गूंज और मां के जयकारों ने मेले को खास बना दिया।

सरियादेवी का यह मेला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की संस्कृति, परंपरा, भाईचारे और एकजुटता का जीवंत उत्सव बनकर सामने आया। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेला ऐसी यादें छोड़ गया, जिन्हें समाजबंधु लंबे समय तक याद रखेंगे।

खबरों के लिए संपर्क करें, अरुण बैरवा सुमेरपुर

JAWAI DIGITAL NEWS | खास संदेश

“परंपरा हमारी पहचान, संस्कृति हमारी शान…
मां सरियादेवी का आशीर्वाद, समाज की एकता हमारी ताकत।”

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।

मुख्य संपादक — अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820

#Hashtags

#JawaiDigitalNews #SumerpurNews #सरियादेवीमेला #सरियादेवीमाता #प्रजापतिसमाज #कुंभकारसमाज #31परगना #भादरवासुदीबीज #राजस्थानीसंस्कृति #पारंपरिकवेशभूषा #लालसाफा #भजनसंध्या #मांसरियादेवी #JawaiNews #Sumerpur

Leave a Comment

और पढ़ें