सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

68 कार्यशालाएं… 1 करोड़ 4 लाख 35 हजार 804 सीड बॉल का संकल्प पूरा अब बीज फेंकना नहीं, सीड बॉल बनाना है—ग्रीन आर्मी मैन ओमप्रकाश कुमावत

🌱 68 कार्यशालाएं… 1 करोड़ 4 लाख 35 हजार 804 सीड बॉल का संकल्प पूरा

अब बीज फेंकना नहीं, सीड बॉल बनाना है—ग्रीन आर्मी मैन ओमप्रकाश कुमावत

सुमेरपुर। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम अब महज पौधे लगाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि बीजों को जंगल तक पहुंचाने का अनूठा अभियान जनआंदोलन का रूप ले रहा है। ग्रीन आर्मी मैन एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की टीम द्वारा चलाए जा रहे “एक व्यक्ति–एक पौधा मिशन राजस्थान” के तहत “घर का बीज, जंगल पहुंचाओ” अभियान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

अभियान के तहत महज एक माह में 68 सीड बॉल कार्यशालाएं आयोजित की गईं। शिवगंज, सुमेरपुर, आहोर एवं बाली क्षेत्र के 63 विद्यालयों और 5 संस्थाओं-सहयोगियों ने आगामी पांच वर्षों में 1 करोड़ 4 लाख 35 हजार 804 (1,04,35,804) सीड बॉल बनाने का संकल्प पूरा किया है।

🌿 इस साल 3 लाख से ज्यादा सीड बॉल पहुंचीं धरती तक

अभियान के तहत इस वर्ष अब तक 3 लाख से अधिक सीड बॉल गोचर भूमि, पहाड़ियों और गांवों की सड़कों के किनारे पहुंचाई जा चुकी हैं। इन सीड बॉल के माध्यम से देशी वनस्पतियों के बीजों को प्राकृतिक रूप से अंकुरित होने का अवसर मिलेगा और आने वाले वर्षों में हरियाली का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

शादी, विवाह, धार्मिक प्रसंगों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु बाउंसर के लिए संपर्क करे
शादी, विवाह, धार्मिक प्रसंगों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु बाउंसर के लिए संपर्क करे

🏫 बांकली विद्यालय ने लिया 2 लाख सीड बॉल बनाने का संकल्प

इसी कड़ी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांकली में सीड बॉल कार्यशाला आयोजित हुई। प्रधानाचार्य दलपत सिंह ने विद्यालय परिवार की ओर से पीईईओ क्षेत्र के अधीनस्थ विद्यालयों सहित आगामी पांच वर्षों में 2 लाख सीड बॉल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यशाला में पन्नालाल वेराजेतपुरा ने विद्यार्थियों को देशी बीजों की उपयोगिता एवं उनके संरक्षण की जानकारी दी। वहीं शारीरिक शिक्षक गजेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को सीड बॉल बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “वनस्पति ही जीवन है, आओ मिलकर धरती का श्रृंगार करें।”

🤝 सहयोगियों का जताया आभार

ग्रीन आर्मी मैन एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने अभियान को गति देने में सहयोग करने वाले शिवगंज मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जब्बर सिंह राव, महेंद्र सिंह राव, सुमेरपुर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशोर बी. परमार, जीवाराम कुमावत, महेंद्र सिंह, डीएसपी पुष्पेंद्र वर्मा, सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक प्रकाश चंद्र कुमावत, क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेन्द्र मीणा, सहायक वनपाल किरण कुमार वाडाखेड़ा, वनपाल विक्रम सिंह चामुंडेरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राजपुरोहित, स्नेक प्रेमी अशोक सोनी, महावीर इंटरनेशनल शिवगंज-सुमेरपुर अध्यक्ष सीए पंकज जैन, गणेश दायमा, भारत विकास परिषद शिवगंज-सुमेरपुर सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा, राजेश कुमार मालवीया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलाना के प्रधानाचार्य पुरण कुमार, सीए दीपक सोनी, कवि सोमप्रसाद साहिल, राहुल देवासी, लक्ष्मण कुमार, पुरण कुमावत सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कुमावत ने महावीर इंटरनेशनल, लायंस क्लब, भारत विकास परिषद, श्री गोकुल मित्र मंडल एवं योग दर्शन ग्रुप सहित अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों का भी धन्यवाद जताया।

“घर का बीज, जंगल पहुंचाओ” अभियान का संदेश अब गांव-गांव और विद्यालयों तक पहुंच रहा है—जहां बच्चे सिर्फ पौधारोपण की बात नहीं कर रहे, बल्कि बीज बचाने, सीड बॉल बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

 जवाई डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़कर बनाएं स्वतंत्रता दिवस को खास
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
इस 15 अगस्त अपने प्रतिष्ठान, संस्थान, व्यापार, संगठन या परिवार की ओर से विज्ञापन, बधाई संदेश एवं शुभकामना संदेश जवाई डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रकाशित करवाएं।
📢 आपका संदेश — आपकी पहचान — हजारों लोगों तक!
15 अगस्त विशेष विज्ञापन एवं शुभकामना संदेश के लिए आज ही संपर्क करें।
📱 अरुण बैरवा, सुमेरपुर
मोबाइल: 9461830820
🟧⬜🟩 जवाई डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म 🟧⬜🟩
“हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।”
🇮🇳 वंदे मातरम् | जय हिंद | जय भारत 🇮🇳

Leave a Comment

और पढ़ें