सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

जाखानगर की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हल्ला बोल, वार्डों का पैदल निरीक्षण कर अधिकारियों को मौके पर बुलाया,वार्ड की बदहाल गलियों और गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा, पार्षद ने किया मौके का निरीक्षण

 मुख्य संपादक अरुण बैरवा, सुमेरपुर 

जाखानगर की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हल्ला बोल, वार्डों का पैदल निरीक्षण कर अधिकारियों को मौके पर बुलाया,वार्ड की बदहाल गलियों और गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा, पार्षद ने किया मौके का निरीक्षण

गंदगी, टूटी सड़कें, जलभराव, राशन वितरण और बेदखली नोटिसों पर फूटा लोगों का गुस्सा, समाधान का मिला भरोसा

सुमेरपुर। नगर के जाखानगर क्षेत्र की वर्षों पुरानी जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने खुलकर अपनी परेशानियां सामने रखीं और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि जाखानगर के दोनों वार्डों में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। कई सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, गलियों में झाड़ियां उग आई हैं तथा बंद पड़ी नालियों के कारण गंदगी फैल रही है। नालियों में सुअरों के आतंक से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।

जनसमस्याओं की गंभीरता को देखते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा ने मौके से ही नगरपालिका प्रशासन से दूरभाष पर संपर्क कर अधिकारियों को जाखानगर बुलाया। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, नगरपालिका अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने पूरे क्षेत्र की गलियों एवं चौराहों का पैदल भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद नगरपालिका प्रशासन ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

अस्पताल भूमि से बेदखली नोटिस पर भी उठी आवाज

भ्रमण के दौरान कई परिवारों ने बताया कि प्रस्तावित अस्पताल की भूमि से उन्हें बेदखली के नोटिस मिले हैं, जिससे गरीब परिवारों के सामने आवास का संकट खड़ा हो गया है। इस पर सुभाष मेवाड़ा ने कहा कि नगर कांग्रेस कमेटी पहले भी इस मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुकी है और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा अथवा वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को दोबारा प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

राशन डीलर की कार्यशैली पर भी नाराजगी

क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि स्थानीय राशन डीलर निर्धारित मात्रा में गेहूं नहीं देता और दुकान भी मनमर्जी से खोलता है, जिससे मजदूर वर्ग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने ऐसे राशन डीलर को हटाकर नया डीलर नियुक्त करने की मांग की। इस पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों के साथ मिलकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

दौरे में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा के साथ पूर्व जिला महासचिव महेश परिहार, संगठन महासचिव संतोक सिंह सोलंकी, महासचिव बरकत अली, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश गोयल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार, उपाध्यक्ष कमलेश चौहान, बीएलए जगदीश कुमार एवं छोटू खां सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान प्रवीण कुमार, नरपत मीणा, जितेंद्र, दिनेश बंजारा, जगदीश खारवाल, हरीराम खटीक, वली मोहम्मद, नसीर खां, मदनलाल परिहार, फकीर खां, इब्राहिम खां, सीता देवी, सुमटी देवी, जमनी देवी, सुगना, लीला देवी और सविता देवी सहित बड़ी संख्या में जाखानगर के नागरिक उपस्थित रहे।

🟧🟧🟧🟧🟧🟧🟧🟧🟧🟧
🇮🇳 वंदे मातरम् | जय हिंद | जय भारत 🇮🇳
🟧⬜🟩 जवाई डिजिटल न्यूज़ 🟧⬜🟩

मुख्य संपादक अरुण बैरवा, सुमेरपुर

📞 9461830820
🟧🟧🟧🟧🟧🟧🟧🟧🟧🟧

Leave a Comment

और पढ़ें