सुमेरपुर में 8 अगस्त को होगा ‘आरयूआईडीपी संवाद’, शहर के विकास कार्यों पर हितधारकों से लिए जाएंगे सुझाव

आरयूआईडीपी फेज-5 की डीपीआर तैयार करने से पहले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, मीडिया व सामाजिक संगठनों से होगा मंथन
सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) फेज-5 के तहत सुमेरपुर शहर के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के लिए 8 अगस्त 2026 को ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में उपखण्ड अधिकारी, सुमेरपुर द्वारा आमंत्रण सूचना जारी की गई है।
जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम 8 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे नगरपालिका सुमेरपुर के सभागार कक्ष में आयोजित होगा। इसमें प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने से पहले विभिन्न हितधारकों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए जाएंगे, ताकि शहर की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाएं बनाई जा सकें।
कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, जनप्रतिनिधि, पूर्व सभापति एवं वर्तमान पार्षद, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भाग लेंगे।
बैठक के दौरान आरयूआईडीपी फेज-5 के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी साझा की जाएगी तथा शहर के समग्र विकास के लिए सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। प्रशासन ने सभी आमंत्रितों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

🟢 जवाई डिजिटल न्यूज़। “सुमेरपुर से पाली… राजस्थान से देश-दुनिया तक,
हर खबर सबसे पहले।”
खबर के लिए संपर्क करें:
अरुण बैरवा, सुमेरपुर – 9461830820






