सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

दो साल बाद भी नहीं बच सका शातिर लुटेरा: बुजुर्ग को पानी पिलाने के बहाने लूटा था, सिरोही पुलिस ने ₹5 हजार के इनामी हार्डकोर अपराधी को दबोचा चोटीला में 2024 में हुई सनसनीखेज लूट का खुलासा, 20 से अधिक मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

दो साल बाद भी नहीं बच सका शातिर लुटेरा: बुजुर्ग को पानी पिलाने के बहाने लूटा था, सिरोही पुलिस ने ₹5 हजार के इनामी हार्डकोर अपराधी को दबोचा

चोटीला में 2024 में हुई सनसनीखेज लूट का खुलासा, 20 से अधिक मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

पोसालिया। चंपालाल माली की रिपोर्ट

सिरोही। कानून के लंबे हाथों से आखिरकार शातिर अपराधी बच नहीं सका। करीब दो वर्ष पूर्व शिवगंज क्षेत्र के गांव चोटीला में एक बुजुर्ग किसान के साथ हुई लूट की वारदात का सिरोही पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए ₹5 हजार के इनामी एवं हार्डकोर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस की विशेष टीम ने उसे दबोचकर मामले का खुलासा कर दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक पूनमचंद सिंह राठौड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी शिवगंज के सुपरविजन में पालड़ी एम थाना प्रभारी टीकमाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की।

पानी पिलाने का बहाना बनाकर बुजुर्ग को बनाया शिकार

पुलिस के अनुसार 7 मई 2024 की सुबह करीब 6:30 बजे चोटीला निवासी एक बुजुर्ग खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने पानी पिलाने के बहाने उन्हें रोका। बातचीत के दौरान पीछे से आए दूसरे बदमाश ने अचानक गले पर वार कर बुजुर्ग को नीचे गिरा दिया और उनके गले में पहना सोने का फूल (आभूषण) लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पालड़ी एम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

दो साल तक पुलिस को देता रहा चकमा

वारदात के बाद आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचता रहा। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के आधार पर 30 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

20 से अधिक मामलों का हार्डकोर अपराधी

गिरफ्तार आरोपी शैतानराम पुत्र मोहनलाल (31), निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, सोजत सिटी, जिला पाली है। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध लूट, चोरी, नकबजनी, हत्या सहित 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम भी घोषित था।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी टीकमाराम, उप निरीक्षक विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल दौलत सिंह, कांस्टेबल राममेहर, कांस्टेबल शंकर तथा कांस्टेबल नेपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की सतर्कता और लगातार प्रयासों से दो वर्ष पुराने मामले का सफल खुलासा हो सका।


—

✍️ जवाई डिजिटल न्यूज़

🖊️ पोसालिया से चम्पा लाल माली की रिपोर्ट

मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
📞 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें