सुमेरपुर व्यापार संघ चुनाव: पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण मतदान जारी, सुबह 10:50 बजे तक 50% मतदान
सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़

सुमेरपुर व्यापार संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सहसचिव पदों के लिए रविवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे शुरू हुई, जो दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी।

इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव के प्रत्येक पद पर एक-एक प्रत्याशी आमने-सामने हैं। व्यापारियों में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है और मतदान केंद्र पर मतदाता लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सुबह 10:50 बजे तक कुल 217 मतदाताओं में से 115 मत पड़ चुके हैं, जो लगभग 50 प्रतिशत मतदान है।
मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर 3:00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी, जिसके बाद सभी पदों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

जवाई डिजिटल न्यूज़ चुनाव परिणाम और हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।
✍️ खबर के लिए संपर्क:
अरुण बैरवा, सुमेरपुर
मो. 9461830820






