सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

सुमेरपुर में जुटेंगे प्रदेशभर के श्रमिक नेता, भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय बैठक आज से.श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण’ की संकल्पना पर होगा मंथन, संगठन विस्तार से लेकर श्रमिक हितों तक बनेगी रणनीति

सुमेरपुर में जुटेंगे प्रदेशभर के श्रमिक नेता, भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय बैठक आज से

‘श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण’ की संकल्पना पर होगा मंथन, संगठन विस्तार से लेकर श्रमिक हितों तक बनेगी रणनीति

पाली/सुमेरपुर। भारतीय मजदूर संघ (भामस) राजस्थान की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक 1 एवं 2 अगस्त को जैन बोर्डिंग, सुमेरपुर में आयोजित होगी। क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी. वी. राजेश के मार्गदर्शन में होने वाली इस बैठक में प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी, विभाग प्रमुख, विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेकर श्रमिक हितों और संगठन की भावी कार्ययोजना पर व्यापक मंथन करेंगे।

श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर होगी व्यापक चर्चा

प्रदेश महामंत्री मुकेश सोलंकी ने बताया कि बैठक में सदस्यता विस्तार अभियान, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, श्रम कानूनों की स्थिति, औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं तथा संगठन की गतिविधियों की समीक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही आगामी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

‘राष्ट्र का औद्योगीकरण, उद्योगों का श्रमिकीकरण और श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण’ रहेगा मूल मंत्र

भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा कि संगठन अपनी स्थापना से ही “राष्ट्र का औद्योगीकरण, उद्योगों का श्रमिकीकरण एवं श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण” के मूल मंत्र के साथ कार्य करता आ रहा है। बैठक में श्रमिक हितों की सुरक्षा, औद्योगिक समन्वय तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

राष्ट्रहित और श्रमिक हित साथ-साथ

जिला संरक्षक महेन्द्र सिंह असोप ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा राष्ट्रहित और श्रमिक हित को समान महत्व देता है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है।

नई दिशा देगी दो दिवसीय बैठक

वरिष्ठ पदाधिकारी भगवत सिंह बलाना ने कहा कि वर्तमान समय में संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिक अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ संवाद, संगठन और संघर्ष के माध्यम से इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस बैठक में लिए जाने वाले निर्णय प्रदेशभर में संगठन की गतिविधियों को नई दिशा देंगे।

जिला सहमंत्री किशनलाल देवड़ा ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैठक श्रमिक कल्याण, संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगी।

— जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर

#JawaiDigitalNews #पाली #सुमेरपुर #भारतीयमजदूरसंघ #BMS #श्रमिकहित #राजस्थान #TradeUnion #LabourNews

Leave a Comment

और पढ़ें