सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

‘शिक्षा बचाओ’ के नारों से गूंजा सुमेरपुर: जालौर चौराहे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पीएम का प्रतीकात्मक पुतला फूंका धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

‘शिक्षा बचाओ’ के नारों से गूंजा सुमेरपुर: जालौर चौराहे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पीएम का प्रतीकात्मक पुतला फूंका

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़ | सच के साथ, सबसे आगे


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को सुमेरपुर का जालौर चौराहा राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परीक्षा पेपर लीक जैसे मामलों ने लाखों युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं तथा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि गांव-ढाणी से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता छात्रों, युवाओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहेगा।
प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, जिला महासचिव जाफर सिलावट, महेश परिहार, डीएनटी जिला अध्यक्ष शंकर देवासी, शहर महासचिव बरकत अली, उपाध्यक्ष शैतान कुमार, पार्षद चतराराम, गोविंद राठौड़, खूबचंद खत्री, अल्पसंख्यक जिला सचिव रमजान खान, हर्षद देवड़ा, मंछाराम मेघवाल, अनुराग मीणा, दशरथ महाराज, छोटू खां, शेषाराम सहित नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, छात्र संगठन और कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जवाई डिजिटल न्यूज़
सुमेरपुर से पाली… राजस्थान से देश-दुनिया तक…
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | मो. 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें