Jawai Digital news,
अरुण बैरवा सुमेरपुर,9461830820
सुमेरपुर-जवाई बांध स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का ऐतिहासिक ठहराव, भव्य स्वागत से गूंजा रेलवे स्टेशन,वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, क्षेत्र के हजारों यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; 
सुमेरपुर। सुमेरपुर-जवाई बांध रेलवे स्टेशन पर पहली बार हरिद्वार–साबरमती अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव पर गुरुवार को उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान द्वारा स्टेशन परिसर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रेन के लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। संस्थान के सचिव भंवर देवड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम संस्थान अध्यक्ष पोपटलाल जैन के सान्निध्य में आयोजित हुआ।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही थी कि अमृत भारत एक्सप्रेस का सुमेरपुर-जवाई बांध स्टेशन पर ठहराव हो। अब यह मांग पूरी होने से सुमेरपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। 
यात्रियों को मिलेगी आधुनिक रेल सुविधा
संस्थान पदाधिकारियों ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस में आधुनिक स्लीपर एवं जनरल श्रेणी के कोच लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन साप्ताहिक सेवा के रूप में संचालित होगी और हरिद्वार, गुजरात सहित प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।
सांसद पी.पी. चौधरी का जताया आभार
रेल विकास सेवा संस्थान ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए पाली सांसद पी.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण रेल सुविधा मिली है, जिसका लाभ आने वाले समय में हजारों यात्रियों को मिलेगा।
गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
समारोह में सह सचिव गिरीश शर्मा, महेश जोशी, श्याम अग्रवाल, झूमरमल गर्ग, जोधराज देवड़ा, गोविंद राठौड़, राजेश जोशी, नेनमल सोनी, फौजमल गेहलोत, गजराज जैन, प्रकाश भीनमाल, रामलाल मोसलपुरिया, नरेश भाटी, पूरषालाल परमार, रेलवे सीएमआई रघुवीर सिंह खटाना सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, रेलवे अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Jawai Digital News
“सच के साथ, सबसे आगे”




