सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

चाणोद में ग्रामीण सेवा शिविर: 15 आवासीय पट्टे वितरित, 350 मरीजों का उपचार, अधिकारियों ने योजनाओं की समीक्षा की

जवाई डिजिटल न्यूज़

अरुण बैरवा,सुमेरपुर, मो. 9461830820

चाणोद में ग्रामीण सेवा शिविर: 15 आवासीय पट्टे वितरित, 350 मरीजों का उपचार, अधिकारियों ने योजनाओं की समीक्षा की

सुमेरपुर, 30 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत चाणोद स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचे।
शिविर का निरीक्षण विकास अधिकारी प्रमोद दवे एवं तहसीलदार हिमांशु कच्छावा ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं प्राप्त परिवादों के निस्तारण की जानकारी ली गई।

शिविर प्रभारी मदनलाल मोर्य ने बताया कि शिविर में कुल 10 परिवाद प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के 4, जोधपुर डिस्कॉम के 2 तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण एवं पंचायतीराज विभाग के 1-1 परिवाद शामिल रहे। सभी प्रकरणों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के लिए भेज दिया गया।
ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन को मौके पर ही राहत प्रदान करते हुए 15 आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। इसके अलावा 1 विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र जारी किया गया तथा 10 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही ग्रामीणों को वीबीजीरामजी योजना एवं ठोस कचरा अपशिष्ट नियम-2026 की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विभिन्न विभागों ने शिविर में प्रभावी सेवाएं प्रदान कीं। राजस्व विभाग ने 24 नामांतरण एवं 14 खातों का शुद्धिकरण किया। चिकित्सा विभाग ने 350 मरीजों का उपचार तथा 273 लोगों की स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) की। पशुपालन विभाग ने 45 पशुओं का उपचार, 400 पशुओं का टीकाकरण तथा 100 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई। वन विभाग ने 25 पौधों का वितरण किया। आयुर्वेद विभाग ने 29 रोगियों का उपचार किया, जबकि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने एक हैंडपंप की मरम्मत एवं एक पाइपलाइन लीकेज का समाधान किया।
शिविर में प्रशासक जरावी देवी, ग्राम विकास अधिकारी उम्मेद राम, पटवारी झमका देवी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश महला, बैंक अधिकारी साहिल सुथार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
— जवाई डिजिटल न्यूज़
अरुण बैरवा, सुमेरपुर
मो. 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें