सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम, राजतिलक के साथ सांडेराव में 10 दिवसीय रामलीला महोत्सव संपन्न

रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम, राजतिलक के साथ सांडेराव में 10 दिवसीय रामलीला महोत्सव संपन्न

काशी के 25 कलाकारों ने सजीव अभिनय से बांधा समां, 5,100 हनुमान चालीसा का वितरण कर हुआ सामूहिक पाठ

सांडेराव। आखरिया चौक स्थित आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित 10 दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव का भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में समापन हुआ। समापन अवसर पर पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंगे इस आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासी और श्रद्धालु शामिल हुए।

रामलीला के दसवें और अंतिम दिन कुंभकरण वध एवं मेघनाद वध का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम और रावण के बीच निर्णायक युद्ध का सजीव मंचन हुआ। जैसे ही प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया, पंडाल तालियों और जयघोष से गूंज उठा। दर्शकों ने खड़े होकर करतल ध्वनि के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। रावण वध के माध्यम से अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया गया।

14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे श्रीराम, हुआ राजतिलक

भगवान श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटने के प्रसंग ने आयोजन को भावुक बना दिया। अपार जनसमूह की मौजूदगी में वरिष्ठजनों और नगरवासियों ने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। राजतिलक के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर रामभक्ति में डूबा नजर आया।

काशी के 25 कलाकारों ने जीवंत किए रामायण के प्रसंग

रामलीला महोत्सव में काशी (वाराणसी) से आए 25 कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय, संवाद अदायगी और प्रभावशाली मंचन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दस दिनों तक रामायण के विभिन्न प्रसंगों के मंचन ने नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बनाए रखा।

नगरवासियों ने कहा कि बदलते दौर में पारंपरिक कला और संस्कृति धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार और मर्यादा से जोड़ने का अवसर मिलता है। इसलिए नगर में प्रत्येक दो से चार वर्ष के अंतराल में इस प्रकार की रामलीला का आयोजन होना चाहिए।

5,100 हनुमान चालीसा वितरित, श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक पाठ

राजतिलक समारोह के अवसर पर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान 5,100 हनुमान चालीसा की प्रतियां निःशुल्क वितरित की गईं। इसके बाद श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्तिमय वातावरण में पूरा पंडाल आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

रामलीला परिवार रामलीला मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि मंडल की ओर से अब तक पूरे राजस्थान में 6 लाख से अधिक हनुमान चालीसा की प्रतियों का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है।

ये प्रबुद्धजन रहे मौजूद

समापन समारोह में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के जिला प्रचारक महावीर मेवाड़ा सांडेराव, प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रभारी बीके कंचन, बीके उमा, एडवोकेट नारायण लाल भाटी, रमेश सिंह राजपुरोहित, भवानी सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह राठौड़ एवं प्रकाश कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन और श्रद्धालु मौजूद रहे।

रामलीला महोत्सव के समापन पर सांडेराव में देर तक ‘जय श्रीराम’ के जयघोष गूंजते रहे। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों का संदेश भी दिया।

खबरों के लिए संपर्क करें, अरुण बैरवा सुमेरपुर

Jawai Digital News — सच के साथ, सबसे आगे

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820

#Sanderav #Ramleela #JaiShreeRam #RamleelaMahotsav #Ramayan #HanumanChalisa #Sumerpur #JawaiDigitalNews #RajasthanNews

Leave a Comment

और पढ़ें