सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

पालड़ीजोड़ में आस्था का सैलाब, गोगाजी महाराज का 20वां वार्षिक मेला धूमधाम से संपन्न

मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर

📞 9461830820

पालड़ीजोड़ में आस्था का सैलाब, गोगाजी महाराज का 20वां वार्षिक मेला धूमधाम से संपन्न

सुमेरपुर। सावन की नाग पंचमी के पावन अवसर पर पालड़ीजोड़ गांव में आस्था, भक्ति और लोक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गोगाजी महाराज मंडल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 20वां वार्षिक मेला सोमवार को ध्वजारोहण, हवन-यज्ञ और महाप्रसादी के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

सुबह मंदिर शिखर पर ढोल-ढमाकों और जयकारों के बीच ध्वजा चढ़ाई गई। हाथीजन (गुजरात) से पहुंचे गोगाजी महाराज के भक्तराज भूवाजी मालजी देसाई, अनिकेत भाई देसाई, अंकित देसाई, सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा सहित श्रद्धालुओं ने ध्वजारोहण में भाग लिया।

इसके बाद मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें यजमानों ने आहुतियां देकर क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की। हवन के बाद आयोजित महा प्रसादी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

गुजरात से आए भक्तों का ढोल-ढमाकों से स्वागत

हाथीजन गुजरात से पहुंचे गोगाजी महाराज के भक्तराज भुवाजी मालजी देसाई, अनुभाई देसाई एवं उनके साथ आए भक्तों का गोगा महाराज भक्त मंडल की ओर से ढोल-ढमाकों के साथ शोभायात्रा निकालकर स्वागत किया गया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे और मंदिर में मत्था टेककर परिवार की खुशहाली एवं क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की।

 

भोर तक गूंजते रहे गोगाजी महाराज के भजन

मेले के प्रथम दिन रविवार रात आयोजित भजन संध्या में गणपति एवं गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भजन कलाकारों ने गोगाजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और भजन संध्या भोर तक जारी रही।

इस दौरान भोपा जी स्व. जवानाराम हकमाराम को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रशासक महेंद्र मेवाड़ा, मांगीलाल राजपुरोहित, शंभुलाल कुमावत, धनाराम कुमावत, नरेंद्रसिंह, इंद्रसिंह, पिंटु कुमावत सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

🐍 नाग पंचमी पर विशेष संदेश

नाग पंचमी के पावन पर्व पर जवाई डिजिटल न्यूज़ की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान नागदेवता सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें। इस पावन अवसर पर प्रकृति एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण का संकल्प लें और आस्था के साथ पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

🙏 नाग देवता की जय | हर-हर महादेव 🙏

जवाई डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म — हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।

मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
📞 9461830820

#जवाईडिजिटलन्यूज़ #JawaiDigitalNews #नागपंचमी #गोगाजीमहाराज #पालड़ीजोड़ #सुमेरपुर #पाली #राजस्थान #गोगाजीमेल #भजनसंध्या #महाप्रसादी #धार्मिकआयोजन #हरहरमहादेव

Leave a Comment

और पढ़ें