📰 जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
युवा एकता मंच की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
राष्ट्रहित में युवाओं को जोड़ने पर जोर, छात्राओं-महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर भी चर्चा

सुमेरपुर। युवा एकता मंच सुमेरपुर-शिवगंज की संगठनात्मक बैठक सुमेरपुर स्थित अनोप स्वामी झुपड़ी प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक संस्थापक अध्यक्ष एवं अधिवक्ता महिपाल सिंह राजपुरोहित, तहसील अध्यक्ष अरुण देवड़ा, सुमेरपुर नगर अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़ एवं शिवगंज नगर अध्यक्ष प्रदीप प्रजापत के सानिध्य में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को राष्ट्रहित, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक विचारों से जोड़ना आज की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को भटकाने वाली गतिविधियों से दूर रखते हुए ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि युवा एकता मंच की ओर से कॉलेज एवं स्कूल कैंपस में युवाओं से सकारात्मक संवाद किया जाएगा। मंच का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रहित, समाजहित एवं क्षेत्र के विकास से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मंच गैर-राजनीतिक संगठन के रूप में सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जोर
बैठक में छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा महिला सशक्तिकरण को लेकर भी चर्चा हुई। छात्राओं एवं महिलाओं की अलग टीम गठित कर उनके बीच संवाद स्थापित करने तथा उन्हें संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का निर्णय लिया गया।
तहसील अध्यक्ष अरुण देवड़ा ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि समय-समय पर संगठनात्मक बैठकें आयोजित कर वर्षभर के कार्यक्रम तय किए जाएंगे। युवाओं से संवाद कर उनके विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से हटाकर खेलकूद, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता बताई।
बैठक में युवाओं को संगठित कर समाजहित एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने, खेलकूद एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा सुमेरपुर-शिवगंज क्षेत्र में संगठन का कार्यक्षेत्र व्यापक स्तर पर बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर तहसील उपाध्यक्ष गुलाब परमार, कमलेश कुमावत, नगर प्रवक्ता हिमांशु परिहार, यशपाल सिंह, कैलाश सुथार, नितिन सुथार, मोहनलाल, संजय सुथार, रमेश रावल, पीयूष्पल सिंह, मयंक रावल, विवेक परमार, भावेश कुमार, संदीप भाटी, अंकित सोनी, प्रदीप प्रजापत, अजय रावल, लक्ष्मण कुमार, मदन देवड़ा, मयूर सोलंकी, सिद्धार्थ परिहार, अनीश माली, सोनू कंवर, पूनम भाटी, संजना परिहार, इंद्रा कुमारी, वंशिका सोनी, वाणी बोराना, रिया परिहार, कोमल, खुश्बू बोराना, कुसुम सिंह, कनिका सिंह, हर्ष प्रजापत, हिमांशु, रवींद्र कुमार, प्रवीण कुमार, हनी, मानवेन्द्र सिंह, कल्पेश, गोविंद, भरत, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

🇮🇳 जवाई डिजिटल न्यूज़ की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 🇮🇳
समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

“तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारा अभिमान है।”
आइए, स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें।
🇮🇳 वंदे मातरम् | जय हिंद | जय भारत 🇮🇳
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
📞 9461830820




