— मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर,9461830820
समाजसेवा की मिसाल: डॉ. पंकज राज मेवाड़ा को मिलेगा ‘सुपर एक्सीलेंसी अवॉर्ड’

2 अगस्त को जयपुर में राज्यस्तरीय समारोह में होगा सम्मान, मानव सेवा के कार्यों को मिला बड़ा सम्मान
सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़
समाजसेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से वर्षों से कार्य कर रहे डॉ. पंकज राज मेवाड़ा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘सुपर एक्सीलेंसी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह राज्यस्तरीय सम्मान 2 अगस्त को जयपुर के गोल्डन ट्यूलिप होटल, एमआई रोड में आयोजित भव्य समारोह में मोटिवेशनल सोसायटी ऑफ राजस्थान की ओर से प्रदान किया जाएगा।
मानव सेवा को बनाया जीवन का उद्देश्य
डॉ. मेवाड़ा लंबे समय से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने दिव्यांगजन सहायता, रक्तदान जागरूकता अभियान, निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंद परिवारों की सहायता सहित अनेक जनकल्याणकारी अभियानों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
अंगदान और देहदान के लिए भी चला रहे जनजागरण
समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से डॉ. मेवाड़ा स्वयं देहदान का संकल्प ले चुके हैं। साथ ही वे अंगदान के प्रति जनजागरूकता फैलाकर लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके इन्हीं प्रेरणादायी कार्यों को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।
सम्मान की घोषणा पर खुशी की लहर
जैसे ही सम्मान की घोषणा हुई, सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न सेवा संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों, मित्रों, शुभचिंतकों और सेवा साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. मेवाड़ा को हार्दिक बधाई दी। सभी ने इसे सुमेरपुर क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय बताया।
“यह सम्मान जिम्मेदारी भी बढ़ाता है” — डॉ. मेवाड़ा
डॉ. पंकज राज मेवाड़ा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि समाजसेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, सहयोगियों, सेवा साथियों और सभी शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि भविष्य में भी मानव सेवा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
— मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
जवाई डिजिटल न्यूज़






