सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

शिवगंज बनेगा जगन्नाथमय: कल से तीन दिवसीय भव्य रथ यात्रा महोत्सव, तैयारियां पूरी,17 जुलाई से मंगला आरती के साथ होगा शुभारंभ, देशभर के संतों का होगा आगमन, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

शिवगंज बनेगा जगन्नाथमय: कल से तीन दिवसीय भव्य रथ यात्रा महोत्सव, तैयारियां पूरी,

17 जुलाई से मंगला आरती के साथ होगा शुभारंभ, देशभर के संतों का होगा आगमन, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

शिवगंज | जवाई डिजिटल न्यूज़
शिव मंदिरों की पावन नगरी शिवगंज शुक्रवार, 17 जुलाई से भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भक्ति में सराबोर होने जा रही है। श्री राधा श्याम सुंदर सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती, नगर कीर्तन और प्रभात फेरी के साथ होगा।
गुरुवार को आयोजन की पूर्व संध्या पर संस्थान के अध्यक्ष विश्वासात्मा दास, सचिव यदुनन्दन दास सहित पदाधिकारियों ने गौशाला वाटिका पहुंचकर व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण किया। वहीं बाल-गोपालों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री जगन्नाथ की लीलाओं पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं का अंतिम पूर्वाभ्यास भी किया।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

आयोजन स्थल गौशाला वाटिका में श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए 60×90 फीट का वाटरप्रूफ डोम, 20 कूलर, बारिश से बचाव के विशेष प्रबंध तथा महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था की गई है। आकर्षक मंच सज्जा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी।

देशभर के संत देंगे आध्यात्मिक संदेश

महोत्सव में इस्कॉन गोवर्धन-वृंदावन, मुंबई, पालनपुर और अहमदाबाद से पधार रहे प्रसिद्ध संत एवं कथावाचक श्रद्धालुओं को कथा-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ देंगे। पहले दिन परम पूज्य श्रील राधा गोविंद दास गोस्वामी की 77वीं व्यास पूजा भी श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित होगी।

जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

158 धर्मप्रेमियों का मिला सहयोग

महोत्सव के सफल आयोजन में विभिन्न संस्थाओं और 158 धर्मप्रेमियों ने आर्थिक एवं सेवा सहयोग दिया है। आयोजन समिति द्वारा तीनों दिनों में कथावाचकों, अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा।

जवाई डिजिटल न्यूज़
“सच के साथ, सबसे आगे”
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
मो.: 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें