सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सुमेरपुर की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पालिका व बिजली विभाग का किया घेराव    11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा, बिजली कटौती और अव्यवस्थाओं पर जताया रोष

सुमेरपुर की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पालिका व बिजली विभाग का किया घेराव   

11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा, बिजली कटौती और अव्यवस्थाओं पर जताया रोष

      सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़

प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सुमेरपुर शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा अधिशासी अधिकारी (प्रशासक) को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए नगर की प्रमुख समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।       

ज्ञापन में नए जल कनेक्शनों पर जलदाय विभाग एवं नगरपालिका द्वारा अलग-अलग शुल्क वसूली बंद करने, शिविरों में लंबित प्रकरणों का निस्तारण, विभिन्न वार्डों में रोड लाइट, नालियों एवं सीसी सड़क निर्माण, जाखानगर के गरीब परिवारों को दिए गए बेदखली नोटिस निरस्त करने अथवा वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने, गैस एवं पानी की पाइपलाइन डालने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, गलियों में उगे बबूल की कटाई, गौरव पथ पर छोड़े गए गड्ढों को भरने, बरसात से पूर्व नालों-नालियों की सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों में समुचित जल निकासी, पार्कों एवं बगीचों की नियमित सफाई, अविकसित कॉलोनियों में सड़क एवं नालियों का निर्माण, आवारा पशुओं को गोशालाओं में भेजने, खुले कचरा परिवहन पर रोक लगाने तथा नगर के व्यस्त स्थलों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने सहित विभिन्न मांगें प्रमुख रूप से शामिल रहीं।                                                                                                                   

ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने नगर में लगातार हो रही अनावश्यक बिजली कटौती तथा वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के विरोध में बिजली विभाग का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से आमजन, व्यापारी और किसान सभी परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।                                                                                                                                                                                     

प्रदर्शन में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, जिला उपाध्यक्ष करण सिंह मेड़तिया, महासचिव जाफर सिलावट, महेश परिहार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार, किसान कांग्रेस जिला संयोजक शंकर लाल माली, नगर संगठन महासचिव संतोक सिंह ओलवी, उपाध्यक्ष शैतान कुमार, महासचिव बरकत अली, हर्षद देवड़ा, महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, कैलाश गोयल, मेहबूब कायमखानी, अमृत लाल, किशोर खंडेलवाल, किशोर बुरासिया, हिम्मत गहलोत, मुकेश भारती, निवर्तमान पार्षद खूबचंद खत्री, चतराराम मेघवाल, नरेश कुमावत, सरदार खान, भरत बोराणा, सुरेन्द्र परमार, अशोक सोनी, मानसिंह रामनगर, संजय बाफना, रमेश रावल, अनुराग मीणा, जगदीश कुमार, भगवान लाल, यशपाल भाटी, अचलदास, जसवंत भारद्वाज, मंछाराम, चम्पालाल मेघवाल, छोटू खान, उमेश कुमार, प्रवीण कुमार, देवाराम सैन, हेमंत देवासी, महेन्द्र मेघवाल, रामचंद्र मेघवाल, विरेंद्र सिंह, मदन माधव, सुरेन्द्र सिंह, हितेष माधव, कमलेश चौहान, सुगना देवी, पुष्पा, लीला देवी, ऊषा, सीता देवी, बबली, रसीला, कांता, गजी देवी एवं फूली देवी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

— जवाई डिजिटल न्यूज़, सुमेरपुर
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें