सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

फार्म हाउस में घुसा लेपर्ड, भेड़ का बनाया शिकार, क्षेत्र में दहशत कोलीवाडा-बिरोलिया मार्ग स्थित जय विलास फार्म हाउस की घटना, ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की उठाई मांग

फार्म हाउस में घुसा लेपर्ड, भेड़ का बनाया शिकार, क्षेत्र में दहशत 

कोलीवाडा-बिरोलिया मार्ग स्थित जय विलास फार्म हाउस की घटना, ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की उठाई मांग

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर

सुमेरपुर शहर के निकट कोलीवाडा-बिरोलिया मार्ग स्थित जय विलास फार्म हाउस में गुरुवार देर रात एक लेपर्ड के घुस आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लेपर्ड ने फार्म हाउस में बंधी एक भेड़ पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। हमले में भेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पशुपालकों में भय का माहौल व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार घटना के समय फार्म हाउस में अन्य मवेशी भी मौजूद थे, लेकिन लेपर्ड ने केवल एक भेड़ को निशाना बनाया। घटना के बाद फार्म हाउस संचालक और आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

शुक्रवार सुबह घटना की सूचना पशु चिकित्सालय को दी गई। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और मृत भेड़ का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।

इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों और पशुपालकों ने वन विभाग से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, लेपर्ड की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा लोगों और पशुधन की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में बड़ी जनहानि भी हो सकती है।

#JawaiDigitalNews #सुमेरपुर #Leopard #Wildlife #FarmHouse #भेड़_का_शिकार #वनविभाग #पाली #राजस्थान #BreakingNews

🟢 जवाई डिजिटल न्यूज़, सुमेरपुर
“सच के साथ, सबसे आगे”

Leave a Comment

और पढ़ें