सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

पाली,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को मिला कांग्रेस का समर्थन, जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा धरना स्थल पहुंचे

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को मिला कांग्रेस का समर्थन, जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा धरना स्थल पहुंचे। 

पाली।10 जुलाई,2026
जिला मुख्यालय पाली में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगिनी बहनों के आंदोलन को उस समय मजबूती मिली, जब जिला कांग्रेस कमेटी पाली के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनरत महिलाओं का समर्थन किया। 
इस दौरान निम्बाड़ा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की वेतन वृद्धि, नियमितीकरण, ग्रेज्युटी सहित अन्य मांगों को न्यायसंगत बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आंदोलनरत बहनों को पूर्ण विश्वास दिलाया कि उनकी जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उनके अधिकारों की लड़ाई में हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।
धरने पर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और सम्मान नहीं मिल रहा है। 
जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला एवं बाल विकास योजनाओं की रीढ़ हैं और उनके हितों की अनदेखी उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से जल्द मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान निकालने का आग्रह किया।

#JawaiDigitalNews | सच के साथ, सबसे आगे

अरुण बैरवा सुमेरपुर,9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें